संक्रामक रोग क्या हैं?
इस बारे में सभी कुछ जानें कि रोग को कौन सी बात संक्रामक बनाती है और संक्रमण कहां से आते हैं और सामूहिक VAW और I&I स्थलों में कौन से संक्रामक रोग आम बात है।
संक्रामक रोग क्या है?
संक्रामक रोग, रोगजनक नामक जीवों से होने वाले रोग हैं, जिसके कारण हमारे समुदायों में रोग फैलते हैं। रोग, भोजन या पानी, अन्य जानवरों से और कीटों से या अन्य लोगों, जो पहले से ही बीमार हो सकते है, सहित हमारे वातावरण से फैल सकते हैं। संक्रमण कितना गंभीर है, के आधार पर संकेत और लक्षण अलग हो सकते हैं। कभी-कभार आराम करने और दवाओं से उनका इलाज किया जा सकता है, जबकि कई बार इसके लिए अस्पताल में भी जाना पड़ सकता है।
रोगजनक क्या है?
रोगजनक सूक्ष्म जीव हैं, जो मनुष्य जैसे जीवित लोगों के शरीर में जगह बनाकर, उसे संक्रमित करते हैं और उसी शरीर के संसाधनों का उपयोग अपनी संख्या बढ़ाने और आपको बीमार बनाने के लिए करते हैं। वायरस, बैक्टीरिया, फफूंद और परजीवी, चार मुख्य प्रकार के रोगजनक हैं। आम तौर पर, हमारी प्रतिरक्षा-प्रणाली ही रोगजनकों से होने वाले संक्रमणों से हमारा बचाव कर सकती है, हालांकि, कभी-कभार रोगजनक हमारी रक्षा-प्रणाली पर हावी होकर रोग का कारण बन सकते हैं, जिसका इलाज अवश्य किया जाना चाहिए। हमारे समुदायों में, रोगजनक कई अलग-अलग तरीकों से फैल सकते हैं।
रोगजनकों के प्रकार
विभिन्न प्रकार के रोगजनक की वजह से अलग-अलग प्रकार के रोग होते हैं। हर प्रकार के रोगजनक से होने वाले रोगों के कुछ उदाहरण यहां दिए गए हैं:
-
वायरस
वायरस बहुत ही छोटे कण होते हैं और यह प्रोटीन की एक सुरक्षात्मक परत वाले DNA से बने होते हैं। वायरसों को अपनी संख्या बढ़ाने के लिए एक जीवित शरीर की आवश्यकता होती है और यही बात कई सामान्य संक्रामक रोगों का कारण बनती है, जिन्हें हम अपने समुदायों में देखते हैं। वायरस से होने वाले रोगों में इन्फ्लूएंजा, आम ज़ुकाम, खसरा, पीला बुखार, चेचक, हैप्टाइटिस और कोविड-19 शामिल हैं।
-
बैक्टीरिया
बैक्टीरिया बहुत छोटे सूक्ष्म जीव हैं। आम स्थितियों में, मनुष्य के शरीर में अच्छे वाले बैक्टीरिया होते हैं, जो शरीर के कार्यों में हमारी मदद करते हैं। परंतु, इसके साथ ही रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया भी होते हैं, जिनकी वजह से हम बीमार हो सकते हैं। ये बैक्टीरिया तपेदिक (टीबी), हैज़ा, स्ट्रैप थ्रोट (लाल और सूजन भरे टॉन्सिल), टायफॉयड बुखार, मूत्र-पथ के संक्रमण और टैटनस जैसे रोगों का कारण बन सकते हैं।
-
परजीवी
परजीवी, उन्हें शरण देने वाले शरीर से दूर रहने वाले जीव हैं और आमतौर पर दूषित भोजन, पानी में पाए जाते हैं या खटमल के काटने से होते हैं। वे अपना जीवन चक्र बनाए रखने के लिए शरण देने वाले शरीर के पोषक तत्वों जैसे संसाधनों का उपयोग करते हैं, जिनके कारण रोग हो सकते है, क्योंकि परजीवी हमारे शरीर में ज़हरीला पदार्थ छोड़ता है। परजीवी रोगों में मलेरिया, दिमाग़ी बुख़ार (स्लीपिंग सिकनैस) और खुजली शामिल है।
-
फफूंद
खमीर और कुकरमुत्ते जैसे फफूंद सूक्ष्म जीव हैं, जो अक्सर हवा, जिसमें हम सांस लेते हैं, हमारी चमड़ी पर और पौधों और मिट्टी पर मौजूद होते हैं। ख़ास तौर पर कमज़ोर प्रतिरक्षा-प्रणाली वाले लोगों को, कुछ विशेष प्रकार के फफूंद रोगी बना सकते हैं। आम फफूंदीय (फंगल) रोगों में दिमाग़ की झिल्लियों की सूजन (फंगल मैनिन्जाइटिस), दाद और मुंह के छाले (थ्रश) शामिल हैं।
सामूहिक-स्थलों में संक्रामक रोगों संबंधी और अधिक जानकारी।
अन्य प्रकार के रोग
सभी रोग संक्रामक नहीं होते। कुछ अन्य प्रकार के रोग भी हैं, जिन्हें आप लोगों के रहने की सामूहिक व्यवस्था में देख सकते हैं, उनमें शामिल हैं:
जीवन-शैली: जीवन जीने के हमारे ढंग का हमारे स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। हम क्या खा रहे हैं, हम कितनी कसरत कर रहे हैं और ऐसी गतिविधियों में भाग ले रहे हैं, जो हमें खुश महसूस कराती हैं, से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर एक बड़ा प्रभाव हो सकता हैं, के बारे में जागरूक होना ज़रूरी है। इससे हृदय रोग, मधुमेह, धमनी की सूजन और कुछ प्रकार के कैंसर जैसे कई रोगों के जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है।
खटमल और कीड़े: खटमल संक्रमण नहीं फैलाते हालांकि, उनके काटने से हमारी त्वचा पर जलन हो सकती है और इससे छुटकारा पाने में परेशानी हो सकती है। अच्छी आम स्वच्छता, अपने बिस्तर की चादरें नियमित रूप से धोने और अपने रहने वाले स्थानों को साफ़ रखने को अपनी आदत बनाएं। अपने घर में खटमलों की अक्सर जांच करने से खटमल का संक्रमण जल्दी पकड़ना सुनिश्चित करने में भी मदद मिल सकती है और इस तरह यह फैलते नहीं हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया स्रोत खंड देखें।
बच्चों को संक्रामक रोगों के बारे में समझाना?
कीटाणुओं की अवधारणा और बच्चों में संक्रमण कैसे फैलता है, की व्याख्या करना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा, उन्हें यह समझाना भी मुश्किल हो सकता है कि खांसते समय हमें अपना मुंह क्यों ढकना चाहिए या बार-बार हाथ क्यों धोने चाहिएं! संसाधन ढूंढने हेतु बेझिझक किड्स ज़ोन में पता लगाएं, जो बच्चों को सुझाव और तरीके सिखाने में मदद कर सकता है, इस तरह बच्चे संक्रामक रोग से स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए इनका उपयोग कर सकते हैं।